आगरा में बेकाबू लोडर ने 4 सहेलियों को रौंदा; एमकॉम छात्रा की मौत, चालक बोला- ड्राइविंग सीख रहा था
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- आगरा, हिन्दुस्तान संवाद: शहर के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात चार युवतियों को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी युवतियां घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार खुशबू (22), भूमि (18) और शिखा निवासी कृष्णा रेजिड़ेंसी कॉलोनी और गीत गोविंद कॉलोनी निवासी निशा चौधरी खाना खाने के बाद साथ में सड़क पर टहल रही थीं। तभी एच ब्लॉक कैला देवी मंदिर के सामने तेज रफ्तार से आ रहे लोडिंग वाहन ने चारों को चपेट में ले लिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.