वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 22 -- उफान पर आई कालिंदी ने लोगों के दिलों की धकड़कन बढ़ा दी है। नदी के तटवर्ती गांव के संपर्क मार्ग और शहर की निचली कॉलोनी के मार्ग जलमग्न होना शुरू हो गए हैं। आगरा में नदी लबालब बह रही है। ऐसे में गोकुल बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर एक लाख क्यूसेक कर दिया है। सिंचाई विभाग का कहना है कि शुक्रवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। बाढ़ के खतरे के देखते हुए डीएम व एसडीएम ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि 17 अगस्त की शाम चार बजे हथिनी कुंड से यमुना में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 19 अगस्त को ओखाला बैराज से भी नदी में 91,212 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। परिणाम स्वरूप गुरुवार को मथुरा में नदी खतरे के निशान से 17 सेटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.