औरैया, मार्च 24 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव फकीरे पूर्वा से आगरा मजदूरी करने जा रहे पांच मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाह-इटावा मार्ग पर हुए हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव फकीरे पूर्वा निवासी 42 वर्षीय चंद्र प्रकाश पुत्र आत्माराम, 28 वर्षीय भगवान दीन पुत्र स्व. महाराज सिंह, बृजेश कुमार पुत्र रामकिशन, अभिषेक कुमार पुत्र विशंभर दयाल और छोटे पुत्र बनवारी लाल आगरा में मजदूरी करते थे। सभी लोग त्योहार पर गांव आए थे और सोमवार शाम करीब पांच बजे टेंपो से वापस आगरा जा रहे थे। देर रात बाह-इटावा मार्ग पर कमल नयन कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में जोरदार टक्...