लखनऊ, फरवरी 16 -- प्रदेश में फरवरी का मौसम गर्माने लगा है। रात सर्द हो जा रही है और दिन में गर्म कपड़े पहनकर निकलने वालों को तीखी धूप से चुनचुनाहट हो रही है। अभी से मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। ताजनगरी आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले साल 2025 में पारा 31.9 और 2023 में 34.6 डिग्री तक पहुंचा था। सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान होने के कारण ताजनगरी प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शुमार रही। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सूरज के तेवर तल्ख रहे। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक (30.0degडिग्री) रहा, जबकि झांसी में 31.8 और प्रयागराज में पारा 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ मे...