नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर हुए हिंसक आंदोलन की आग को ताजनगरी आगरा तक पहुँचाने की कोशिश को पुलिस और खुफिया विभाग (LIU) ने समय रहते नाकाम कर दिया। आगरा के सिकंदरा इलाके में मजदूरों को फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ भड़काने और उग्र प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले एक अमित चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आगरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। नोएडा की तर्ज पर आगरा के औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने की योजना की भनक लगते ही पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) सक्रिय हो गई थी। सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि अमित चौधरी नामक युवक पिछले दो दिनों से मजदूरों के बीच जाकर उन्हें फैक्ट्रियां बंद करने और सड़कों पर उतरने के लिए उकसा रहा है। पुलिस के अनुसार, अमित मजदूरों पर विरोध प्रदर्शन के लिए दबाव बना रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.