नई दिल्ली, मार्च 31 -- ताजनगरी आगरा के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में मंगलवार का दिन किसी जलजले से कम नहीं था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक कुल 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए। इन वीडियो में दो लड़कियां और तीन लड़के दिख रहे हैं। पांचों नाबालिग हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब यह पता चला कि वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरी गांव के ही रहने वाले हैं और एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वीडियो लगभग तीन महीने पहले बनाए गए थे। उस वक्त यह मामला शांत था, लेकिन सोमवार को अचानक इतनी बड़ी संख्या में वीडियो लीक होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वीडियो में चेहरों की पहचान स्पष्ट होने के कारण पीड़ित किशोरियों के परिवारों को भारी सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुए, संबंधि...