आगरा में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, डीजे पर गाने को लेकर हुआ था बवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- आगरा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जगनेर थाना क्षेत्र के गांव वीरभान में दलित की बारात के दौरान बवाल हो गया। डीजे पर बज रहे गाने को लेकर हुए विवाद में 20-25 लोगों ने बारात को घेर लिया। आरोप है कि दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा। महापुरुष की तस्वीर छीनकर फेंक दी गई। महिलाओं से मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं। दुल्हन के पिता ने जगनेर थाने में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर रही है। जानकारी के अनुसार जगनेर के गांव वीरभान में मलपुरा क्षेत्र से बारात आई थी। बारात चढ़ने के दौरान डीजे पर बजे रहे गाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते 20 से 25 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने एकजुट होकर बरात को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.