आगरा में चरस सप्लाई करने वाले बिहार के दो युवक दबोचे
आगरा, अक्टूबर 4 -- कमला नगर पुलिस ने वाटर वर्क्स के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 किलो चरस बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि मादक पदार्थ सप्लाई का गिरोह आगरा में पहुंचा है। इसके सदस्यों पर मेरठ की एनएटीएफ की टीम भी नजर बनाए हुए थी। वाटर वर्क चौराहा के पास कमला नगर पुलिस ने घेराबंदी का दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में इनके पास से करीब 11 किलो चरस बरामद हुआ, जो पैकेट्स में था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम परवेज आलम उर्फ राजा, जबरेज आलम निवासी बांगरा, थाना सुगौली चंपारण बिहार बताया। बताया कि वह चरस को सुगौली से लेकर आए थे। आगरा में अलग-अलग स्थानों पर डिलिवरी करना था। बरामद चरस की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.