आगरा में एक जुलाई से 15 पोइंट का होगा बैडमिंटन का गेम
आगरा, जून 28 -- जिला बैडमिंटन संघ से जुड़े टूर्नामेंटों में बैडमिंटन गेम परंपरागत 21 के बजाए 15 पोइंट का होगा। जिला बैडमिंटन संघ ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के नए स्कोरिंग नियम को जिला स्तर पर एक जुलाई से लागू करने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नियम चार जनवरी 2027 से लागू होंगे। खिलाड़ियों को नए गेम फार्मेट से रूबरू कराने के लिए जिला बैडमिंटन संघ ने यह निर्णय लिया है। इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ ने खेल को तेज और लोकप्रिय बनाने के लिए अपने नियमों में बदलाव किया था। इन बदलावों में सबसे मुख्य बदलाव गेम पोइंट को बदलने का था। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ ने निर्णय लिया है कि अब बैडमिंटन का गेम 21 पोइंट के बजाए 15 पोइंट का होगा। इस बदलाव को अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.