आगरा में आज रोजगार योजना की हकीकत जानेंगे शासन के दूत
फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- शासन के दूत फिरोजाबाद सहित आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की हकीकत परखेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह रोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। स्कीम के तहत स्थापित की गई स्वरोजगार इकाइयों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। शासन के दूत के रूप में अपर आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को आगरा आ रहे हैं। जहां पर वह प्रथम दिन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत स्थापित की गई इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपर आयुक्त उद्योग द्वारा गुरुवार को आगरा मंडल में आने वाले आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा एवं मैनपुरी जनपद में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की जाएगी। रोजगार योजना की प्रगति का हाल जाना जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.