आगरा, अप्रैल 30 -- शहर में अवैध निर्माण और मानचित्र के उल्लंघन के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर के तीन प्रमुख वार्डों में कार्रवाई की। चार अवैध रूप से बन रही इमारतों को सील किया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले भू-माफिया और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रकाबगंज और कोतवाली जैसे व्यस्त इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। रकाबगंज वार्ड में मनोज अग्रवाल ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण करा रहे थे। एमजी रोड पर रोजिन जैन स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इन दोनों मामलों में प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की धारा 28 क (1) के तहत सीलिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.