संभल, मार्च 25 -- धनारी थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अर्टिगा चालक कृपाल (35) पुत्र पूरन सिंह ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर के निकट 22 मार्च को हुआ था। मृतक चालक कृपाल निवासी गांव लहरा नगला श्याम थाना जुनावई अपने 14 वर्षीय भतीजे प्रियांशु को मोबाइल दिलाने के लिए बबराला जा रहा था। इसी दौरान उसकी अर्टिगा की सवारियों से भरे टेंपो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें राजेश (20) निवासी पाठकपुर की मढैया, रजनी (14) निवासी रायपुर कलां, किशोरी (40) निवासी मानकपुर, जमीला पत्नी जमील निवासी गुन्नौर व शौकीन (32) निवासी...