मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- यूपी के आगरा में एक पत्नी ने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने पति का शव बाथरूम के फर्श में दबा दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने बाथरूम में नया फर्श बनवा दिया। इसके बाद पुलिस को पति के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। 46 दिन तक पत्नी पुलिस को गुमराह करती रही। 46 दिन बाद पत्नी ने ही पति को मारा है इसका राज खुला। पुलिस ने पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया है। रूबी ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। उसने ये भी बताया कि पति को बाथरूम के फर्श के नीचे दबाने के बाद खुद रोज उसी में नहाती थी। उसने पुलिस को बताया कि जिस बाथरूम में शव दफन था खुद प्रतिदिन उसी में नहाया करती थी। दो दिन पहले सिकंदरा पुलिस रूबी के घर गई थी। यह भी पढ़ें- बाथरूम में दिखी रियल लाइफ दृश्यम, पत्नी ने पति की...