आगरा, मई 11 -- आगरा रेल मंडल ने 10 मई को उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन करते हुए 98.84 प्रतिशत समयपालन प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ आगरा मंडल रेलवे बोर्ड स्तर पर भारत में तृतीय स्थान पर रहा। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि पूर्व में आगरा रेल मंडल ने 3 जून 2025 को 100 प्रतिशत समयपालन प्राप्त होने के पश्चात यह आगरा मंडल द्वारा अब तक प्राप्त सर्वोच्च समयपालन प्रतिशत है। यह उपलब्धि मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी एवं कुशल परिचालन प्रबंधन का प्रतिफल है। इस उपलब्धि पर डीआरएम गगन गोयल ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.