आगरा, जून 15 -- आगरा रेल मंडल में छह दिव्यांग एटीवीएम फैसिलिटेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि छह दिव्यांग एटीवीएम फैसिलिटेटरों सहित मंडल में सामान्य श्रेणी में भी 16 एटीवीएम फैसिलिटेटरों का चयन किया गया है, जो यात्रियों को टिकटिंग एवं अन्य संबंधित सेवाओं के उपयोग में सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि आगरा मंडल दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने व उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने को निरंतर प्रयासरत है। यह पहल दिव्यांगजनों की क्षमताओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...