आगरा, फरवरी 21 -- लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए 22 फरवरी को आगरा मंडल की टीम घोषित की गई। जिला जूडो संघ ने चयन सूची जारी की। जिला जूडो संघ के सचिव टीडी भास्कर ने बताया कि बालक वर्ग में 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें लोकेश, प्रदीप, देव शर्मा, प्रिंस, ध्रुव सिंह राजपूत, शिवा, शिवराज सिंह कुंतल, अजय राजपूत और रितिक सिंह शामिल हैं। बालिका वर्ग में 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें कुमकुम, ईशा, दिव्यांशी, माधवी शर्मा, संगीता, चंचल, वैष्णवी और महिमा चौधरी शामिल हैं। टीम मैनेजर रूपकृष्ण राठौर होंगे। आरएसओ संजय शर्मा और जिला जूडो संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक रैना ने टीम को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.