आगरा, फरवरी 25 -- आगरा बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह गुरुवार को संस्था के सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक होंगे। यह जानकारी आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार एवं सचिव विनोद कुमार शुक्ला ने दी। उधर, ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह दीवानी परिसर में आयोजित किया जाएगा। महासचिव कृपाल सिंह ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...