आगरा, मई 21 -- गुरुवार को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर श्री यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान, राधा माधव नि:शुल्क जल सेवा द्वारा नि:शुल्क जलसेवा की गई। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आगरा फोर्ट स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट दुर्गा प्रसाद, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) तथा सभी वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रियों ने जलसेवा की सुविधा की सराहना की। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया की आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर और खगड़िया जंक्शन पर यात्रियों के लिए की गई विशेष पेयजल व्यवस्था

हिंदी ...