मेरठ, अप्रैल 7 -- आगरा में आयोजित क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी तनुषा को 'स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल' चुना गया, जो प्रतियोगिता की बड़ी उपलब्धि रही। तनुषा ने स्क्वाट में 95 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 70 किग्रा और डेडलिफ्ट में 110 किग्रा वजन उठाते हुए कुल 275 किग्रा का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सब जूनियर वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में झिलमिल ने कुल 212.5 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। 63 किग्रा वर्ग में प्रत्युषा ने 297.5 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 69 किग्रा वर्ग में स्नेहलता ने 312.5 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में भी मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 43 किग्रा वर्ग में पलक ने 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.