ललितपुर, फरवरी 9 -- पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के तहत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में परवई और आगरा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परवई को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए तनिष्क शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। परवई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही और पूरी टीम 19 ओवर दो गेंद में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। परवई की ओर से रुपेश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि जीतू ने 24 रन और अभिषेक ने 20 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। आगरा की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। फैजान, राजशेखर और समीर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो-दो वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.