फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। पल्ला के पास एक युवती ने गुरुवार रात आगरा नहर में छलांग लगा दी। घरेलू तनाव को उस घटना की वजह बताया जा रहा है। अभी तक उसकी तलाश नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह से देर शाम तक एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम ने नहर में लगातार तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। संध्या पल्ला स्थित चौहान कॉलोनी, गली नंबर-5 की रहने वाली थी। उसने 12वीं कक्षा पास करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर रहकर कपड़ों पर कढ़ाई का काम करती थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह घर से अचानक निकल गई। परिवार के लोगों ने उसे रोकने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से आगरा नहर की ओर भागी और वहां पहुंचकर छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष...