फरीदाबाद, मई 16 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव चौक के पास से गुजर रही आगरा नहर में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद सेक्टर-3 के चार बच्चों ने साहस दिखाते हुए नहर से शव बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

बच्चों की बहादुरी जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 निवासी भूरा, सौरव, शिवा और उनका एक अन्य साथी सुबह आगरा नहर किनारे बनी सड़क पर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में एक व्यक्ति के सिर पर पड़ी। पहले बच्चे घबरा गए, लेकिन बाद में उन्होंने तुरंत तिगांव चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को इसकी सूचना दी। बच्चों का आरोप है कि मौके पर मौजूद कर्मी ने उन्हें ही शव बाहर निकालने के...