फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 कट के पास आगरा नहर में कूदे 25 वर्षीय युवक का करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई इस घटना के बाद से पुलिस, फायर ब्रिगेड, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गुरुवार को भी सुबह से देर शाम तक नहर में और किनारों पर सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार घटना के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। नहर में कई किलोमीटर तक तलाश की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक वास्तव मे...