फरीदाबाद, जून 30 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव सोतई में आगरा नहर के पास शराब के ठेके के पास मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक की पहचान गांव साहुपूरा निवासी सतपाल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह पुलिस को आगरा नहर किनारे एक शराब के ठेके के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। एसीपी सदर अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स...