आगरा, अप्रैल 2 -- गुरुवार को शून्य काल में चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। सांसद चाहर ने आगरा से खेरागढ़, जगनेर, तांतपुर होते हुए बयाना (राजस्थान) तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन का उल्लेख करते हुए बताया कि इस परियोजना का सर्वे वर्ष 2024 में पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन फतेहपुर सीकरी सहित धौलपुर, भरतपुर, बयाना, हिंडौन और करौली जैसे क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी और इससे क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस परियोजना को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने की मांग की।इसके साथ ही सांसद ने क...