आगरा, जनवरी 9 -- पिट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव वीपी सिंह ने बताया कि आगरा जिला पिट्टू संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संघ के चुनाव कराए जाएंगे। शंकर देव तिवारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता दलबीर सिंह चाहर को नियुक्त किया गया है। वर्तमान सचिव केएस शर्मा चुनाव होने तक अपने पद पर बने रहेंगे। वीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.