आगरा जाएगी कदमा पुलिस की टीम, सहेली और बेटियों की तलाश
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- कदमा के रामनगर निवासी महिला के घर से करीब 10 लाख के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस की जांच आगरा तक पहुंचेगी। पुलिस ने आरोपी बताई जा रही महिला रेखा सिंह और उसकी दोनों बेटियों की तलाश के लिए आगरा जाने की तैयारी शुरू कर दी है। आगरा पहुंचकर महिला के पुराने पते और उसके परिचित के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सबसे अहम बात यह सामने आई है कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए रेखा सिंह के परिजनों के मोबाइल नंबर पर भी पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। रेखा और उसका परिवार आगरा स्थित मकान खाली कर कहीं और चला गया है। इसके बाद से उनका पता लगाने में परेशानी हो रही है। पुलिस मोबाइल नंबरों के अलावा अन्य माध्यमों से भी उनके वर्तमान ठिकाने का पता लगाने में जुटी है。
पुलिस अब आगरा में जुटाएगी जानकारी कदमा पुलिस का कहना है कि मामला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.