आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने पर जोर
कन्नौज, सितम्बर 29 -- तालग्राम, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तालग्राम मंडल अध्यक्ष अंशुल मिश्रा को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में छिबरामऊ नगर की जिम्मेदारी रजत त्रिपाठी, प्रेमपुर मंडल की नंदकिशोर राजपूत, छिबरामऊ देहात की सूर्य प्रकाश वर्मा, गुरसहायगंज नगर की अनुराग गुप्ता और तेराजाकेट मंडल की जिम्मेदारी संजय दुबे को सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कन्नौज समेत 12 जिले शामिल हैं। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है। जिम्मेदारी मिलने के बाद अंशुल मिश्रा मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: प्रत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.