आगरा, मार्च 12 -- आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(एफईटी) के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली। प्रवया इक्विपमेंट्स ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से कॉलेज के छह विद्यार्थियों का चयन किया है। चयनित छात्रों को लगभग तीन लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। चयन प्रक्रिया कंपनी प्रतिनिधि इंजी. जितेंद्र शर्मा और डिप्टी प्रताप सिंह द्वारा संपन्न की गई। चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से आयुष शर्मा व यश उप्रेती और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से मानसी उपाध्याय, नमन पाल, आयुष व कोमल पाल शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को दिया। इस अवसर पर डॉ. यादवेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.