आगरा, मार्च 13 -- दिल्ली रेल मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना मार्ग से चलेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना मार्ग से संचालित होगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 5 जून को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला कैंट मार्ग से चलेगी। होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक लुधियाना-धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-नई दिल्ली मार्ग से संचालित होगी। चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 2 जून को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन मार्ग से चलेगी। अमृतसर-विश...