प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 20 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को आगरा कैंट स्पेशल के निरस्त होने की सूचना चस्पा की गई थी। अन्य ट्रेन की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को जंक्शन पर मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, आगरा छावनी एक्सप्रेस निरस्त, जनता एक्सप्रेस एक घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म से लेकर पूछताछ काउंटर तक भटकते नजर आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.