आगरा, अप्रैल 1 -- कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गड्ढों की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम अटल चौक से श्रीराम चौक तक जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कराएगा। इस पर लगभग एक करोड़ की धनराशि व्यय होगी। नाला न होने के कारण बारिश और जलभराव की स्थिति में सड़क पर पानी भर जाता था, जिससे मछली मार्केट और मुर्गा मार्केट के सामने सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आगरा कैंट स्टेशन जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद राकेश कन्नौजिया और स्थानीय नागरिकों के साथ मौके का मुआयना किया। इस नाला निर्माण के पूरा होने के बाद जल निकासी की समस्या खत्म हो जाएगी, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.