गया, जुलाई 14 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डिप्टी स्टेशन मास्टर के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को गया जंक्शन से स्टेशन मास्टरों की एक टीम डीडीयू मंडल मुख्यालय के लिए रवाना हुई। टीम ने वहां आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं रेल ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार की घटनाएं रेलवे कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं। यह भी पढ़ें- आगरा रेलवे में स्टेशन मास्टर के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चक्रधरपुर मंडल के स्टेशन मास्टरों न...