आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का परिचालन
कोडरमा, जुलाई 23 -- कोडरमा। यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आगरा कैंट और कोलकाता के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ और कोडरमा होकर अपने निर्धारित मार्ग पर संचालित होगी, जिससे इस रेलखंड के यात्रियों को भी यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल का परिचालन गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.