आगरा कैंट की घटना के विरोध में जंक्शन पर रेलकर्मियों का प्रदर्शन
पटना, जुलाई 15 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान उप स्टेशन अधीक्षक के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की पटना शाखा ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि 12 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित रूप से सार्वजनिक रूप से मारपीट कर उन्हें घसीटते हुए आरपीएफ कार्यालय ले जाने की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। यह भी पढ़ें- ईसीआरकेयू ने विरोध प्रदर्शन कर किया कार्रवाई की मांग प्रदर्शन की अध्यक्षता सुभाष चंद्र सिंह ने की, जबकि नेतृत्व विजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.