आगरा के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 12 -- कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी मारपीट का वीडियो भी बना लिया और मायके वालों को भेज दिया। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ में आकाशवाणी रोड निवासी तरन्नुम का आरोप है कि उसकी शादी के बाद से ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा है। उसकी शादी 16 अप्रैल 2025 को अजमत अली निवासी बिरथिला थाना इरादत नगर आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज से पति अजमत अली, ससुर साबिर अली, सास जननत, जेठ शाकिर, ननद मुसकान संतुष्ट नहीं थी। कार की मांग को लेकर उसको परेशान किया जाने लगा। कहा कि पांच लाख रुपये की जरूरत है। मायके वालों ने मकान बेचकर 2.50 लाख रुपये दिए तो अब कह दिया कि ये रुपये वापस नहीं देंगे। वहीं मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.