आगरा के व्यक्ति को अलीगढ़ बुला लाया टप्पेबाज, 1.85 लाख रुपये लेकर फरार
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा के एक व्यक्ति को भरोसे में लेकर टप्पेबाज अलीगढ़ बुला लाया। यहां उनसे 1.85 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। पीड़ित ने लूट की सूचना दी। जांच में मामला लेनदेन व धोखाधड़ी का सामने आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार आगरा जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भागूपुर निवासी मुकेश कुमार ने शनिवार को लूट की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मुकेश का मकान टूटने का काम चल रहा है। करीब डेढ़ माह पहले उन्हें पप्पू नाम का व्यक्ति मिला था, जो मकान तोड़ने के काम में सहयोग करने लगा। यह भी पढ़ें- साइबर ठग की खोज में मुंबई पुलिस ने बेंगाबाद में की छापमारी उन्हीं के पास रहकर खाने व रहने लगा। भरोसा जीतकर उसने कहा कि अलीगढ़ में उसकी एक बुआ रहती है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.