आगरा के विकास के एजेंडे पर मंथन
आगरा, अप्रैल 17 -- नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक मे आगरा के विकास के एजेंड पर मंथन किया गया। हाल में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आगरा प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को जल्द अमल में लाने के लिए एक पत्र लिखा गया है। मंथन के बाद तैयार पत्र में यमुना नदी को आगरा की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत कहते हुए डिसिल्टिंग की मांग रखी गई। किनारों पर वृक्षारोपण, तट सौंदर्यीकरण के लिए भी अनुरोध किया। सुझाव दिया कि न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास के किनारे गैर प्रदूषणकारी उद्योग खोले जाएं। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे आईटी उद्योगों की स्थापना का भी सुझाव दिया। कहा कि ग्रेटर आगरा में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों के लिये जगह दी जानी चाहिये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.