फिरोजाबाद, मार्च 17 -- थाना टूंडला क्षेत्र के हिरण गांव के समीप सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जनपद आगरा के दयालबाग क्षेत्र के आनंदी भैरव निवासी 44 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र रामलखन सोमवार को अपने घर से कानपुर जाने की कह कर निकला था। परिजनों ने बताया कि वह थाना टूंडला के गांव हिरनगांव में अपनी बहन के घर चला गया। देर रात में कानपुर जाने के लिए निकला था तभी वह हिरनगांव स्टेशन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही बहन के परिजनों और पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स विवेक के परिजनों को बताया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.