नई दिल्ली, मार्च 17 -- आलू' राजा पर दोहरी मार है। बाजार में आलू के भाव नहीं हैं और कोल्ड स्टोर में सुरक्षित नहीं है। खाड़ी युद्ध के कारण अमोनिया गैस का संकट है। गैस के अभाव में कोल्ड स्टोरेज का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस रखना संभव नहीं है। प्लांट लगातार चालू हैं और 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान का आलू पहुंच रहा है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज स्वामी के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। उनका कहना है कि फरवरी में 60 से 65 रुपये किग्रा बिकने वाली अमोनिया गैस आज ब्लैक में 300 रुपये किलोग्राम मिल रही है। उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादन में आगरा 27 फीसदी का अहम योगदान निभाता है। इस साल रबी के सीजन में किसानों ने 74,800 हेक्टेयर में आलू की बुआई की थी। वर्तमान में आलू की खुदाई चल रही है। आलू का बाजारी भाव शून्य है। लागत भी किसानों को नहीं मिल रही है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.