फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना उत्तर क्षेत्र में आगरा के ट्रांसपोर्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पार्टनर से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर कैंटर में परचून का सामान लादकर शनिवार की रात फिरोजाबाद आया था। ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने उसके पार्टनर सहित पार्टनर के बेटों एवं भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद आगरा ट्रांस यमुना नगर के महावीर नगर निवासी बालमुकुंद दुबे पुत्र जयराम ट्रांसपोर्ट का काम करता था। उसकी हाथीघाट पर जय भवानी ट्रान्सपोर्ट एण्ड कमीशन एजेन्सी है। वह शनिवार की रात ट्रक में परचून का सामान लेकर फिरोजाबाद आया था। उसका साथी शंकर भी उसके साथ ही कैंटर पर आया था। बताया जाता है कि वह ककरऊ स्थित आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी पर माल उतरवा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहा पहुंच गए। बाइक सवार बालमुकुंद एवं शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.