फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- उत्तर थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा कर ठगी का शिकार बना लिया था। टप्पेबाज नोट दोगुने करने का लालच देकर बुजुर्ग की सोने की अंगूठी लेकर भाग गए थे। दुर्गा नगर गली नंबर 10 निवासी 65 वर्षीय जय कुमार अग्रवाल तीन अप्रैल की शाम को रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में पूजन करने के लिए गए थे। वहां पर बाइक सवार कुछ अज्ञात युवक मिले थे। उन्होंने जय कुमार अग्रवाल को अपने जाल में फंसाना शुरू किया था। उन्होंने पर्ची के माध्यम से 100 रुपये को 200 और 300 रुपये में बदल दिया था। इसी बीच उनके एक साथी और वहां पहुंच गया था और विश्वास भी जताया था। इस बीच टप्पेबाजों ने उनकी सोने की अंगूठी की तारीफ करते हुए उतरवा ली थी और देखते ही देखते फरार हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.