आगरा के कुख्यात कटप्पा की गोली मारकर हत्या, आठ दिन पहले मिली थी मर्डर की धमकी
फतेहाबाद (आगरा), जुलाई 7 -- आगरा में कुख्यात रामरतन उर्फ कटप्पा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुरैना के अम्बाह में कार से ससुराल में एक शादी समारोह में जाते समय वारदात को अंजाम दिया गया। घर वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुर और साढ़ू पर लगाया है। आठ दिन पहले साढ़ू ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। रामरतन उर्फ कटप्पा पर फतेहाबाद सर्किल क्षेत्र में मारपीट और धमकी के करीब छह मामले दर्ज हैं। क्षेत्र में उसका काफी आतंक था। कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला मल्लाह टूला निवासी धर्मवीर पुत्र कुंवर सिंह ने बताया कि छोटा भाई रामरतन उर्फ कटप्पा (30) रविवार की शाम अपनी कार से मुरैना के थाना अम्बाह क्षेत्र के गांव रामदासकापुरा बरेह फूफा ससुर राकेश निषाद के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रविवार रात साढ़े दस बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.