आगरा, अप्रैल 26 -- रोडवेज बस में सफर कर रही आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला के गहने चोरी हो गए। महिला ने बस में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष पर जेवर पार करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के बैग चेक किए, लेकिन गहनों का कोई सुराग नहीं मिला। सिकंदरा स्थित हलवाई की बगीची निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता रविवार सुबह मायके सिंह वाहिनी कॉलोनी जाने के लिए रोडवेज बस से निकली थीं। वह आगरा से बेवर तक एक बस से पहुंचीं और वहां से दूसरी बस पकड़कर फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर उतरीं।बस से उतरकर जैसे ही उन्होंने अपना पर्स देखा, गहनों से भरा डिब्बा गायब मिला। उन्होंने तुरंत अपने भाई उत्कर्ष को फोन कर बुलाया और कादरीगेट थाने में सूचना दी। इसके बाद वह ऑटो से बस अड्डे पहुंचीं। मंजू गुप्ता का आरोप है कि बस में उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.