आगरा की जाह्नवी को स्वर्ण, परी, समृद्धि व अनिका को रजत पदक
आगरा, अक्टूबर 4 -- तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर में चल रही प्रदेशीय माध्यमिक बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन आगरा मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा मंडल की जाह्नवी ने स्वर्ण पदक और परी माथुर, समृद्धि, अनिका सिंह ने रजत पदक जीते। आगरा मंडल टीम के कोच पंकज शर्मा ने बताया कि अंडर-19 वर्ष आयुवर्ग में जाह्नवी ने 40 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जाह्नवी गीता ज्ञान कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा-9 की छात्रा हैं। अंडर-17 आयुवर्ग में 32 किलोग्राम भारवर्ग में परी माथुर ने रजत पदक जीता। परी स्वामीबाग स्कूल दयालबाग की कक्षा-9 की छात्रा हैं। अंडर-14 आयुवर्ग में समृद्धि ने 28 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। समृद्धि क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा-7 की छात्रा हैं। अंडर-14 आयुवर्ग में अनिका सिंह ने 32 किलोग्राम भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.