आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
हरदोई, जुलाई 13 -- हरदोई। आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टरों समेत अन्य कर्मचारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी रेल अधिकारी या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार पूरी रेलवे व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है। तभी वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नियमित रेल संचालन को प्रभावित किए बिना अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी करोगे, बदतमीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.