आगरा, जुलाई 3 -- Agra Murder: मेरठ के चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि आगरा से पति की हत्या और शव छिपाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार शव नीले ड्रम में नहीं, बल्कि घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन मिला। सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी पर आरोप है कि उसने खुद ही अपना सुहाग उजाड़ डाला। महिला ने पति की हत्या के बाद उसकी कब्र अपने घर के बाथरूम में खोद डाली। महिला ने पति को पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। पति की मौत के बाद उसके शव को बाथरूम में खोदकर दफना दिया। ऊपर से सीमेंट से फर्श डलवा दी और 46 दिन तक सभी को गुमराह करती रही। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई तो फर्श के नीचे से कंकाल बरामद हुआ। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मू...