मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- Wife Killed Husband: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। 2025 के मार्च महीने में सामने आए मेरठ के 'नीला ड्रम कांड' की तरह आगरा के इस दृश्यम कांड ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। इस घटना में अब तक जो बातें सामने आई हैं और आरोपी पत्नी रूबी शर्मा ने जो राज उगले हैं वे पूरी तरह लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। लोगों का मानना है कि जरूर अब भी आरोपी पत्नी के सीने में कई राज दफन हैं। अब तक सामने आई कहानी के मुताबिक पत्नी ने अपने पति को खीर में एक दर्जन से अधिक नींद की गोलियां देकर मौत की नींद सुला दिया। उसने खुद बाथरूम का फर्श तोड़ा। 18 मई को पति की लाश को वह पलंग से घसीटते हुए बाथरूम तक ले गई। लाश के ऊपर नमक डाला, फिर मिट्टी डालकर जगह को समतल कर दिया। अगले दिन उसने राजमिस्त्री को बुलाकर...