आगरा का दृश्यम: कातिल मां से बेटियों ने पूछा- पापा कहां हैं? आपने बाथरूम ऊंचा क्यों कराया
मुख्य संवाददाता, जुलाई 5 -- मेरठ के नीला ड्रम कांड के बाद अब आगरा के 'दृश्यम' कांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। पति की हत्या कर उसकी लाश को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी रूबी को सिकंदरा पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। कई घंटे चली पूछताछ में आखिर तक उसने यही बताया कि उसने खुद अकेले वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सनसनीखेज वारदात में उसके साथ किसी के शामिल होने का सुराग नहीं मिला। जेल जाने से पहले हत्याकांड की कहानी रूबी ने खुद पुलिस को सुनाई। रूबी ने हत्या कर शव को दफना दिया था। घर में अभी तक कोई दुर्गंध नहीं आई थी। शव कंकाल बन चुका था। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि रूबी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने यह खुद रूबी से जानने का प्रयास किया। रूबी ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां जानती हैं कि पति उससे साथ मारपीट करते थे। बेटियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.