मुख्य संवाददाता, जुलाई 6 -- आगरा में सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड की पुलिस की अभी तक की जांच में वारदात में अकेली रूबी शर्मा शामिल है। कोई सह अभियुक्त नहीं है। कोई चूक नहीं हो जाए, इसलिए पुलिस ने अभी अपनी जांच बंद नहीं की है। क्राइम सीन के रिक्रिएशन पर भी चर्चा हो रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस वैज्ञानिकों के साथ क्राइम सीन का दोहराव कर सकती है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हर किसी को यह सवाल परेशान कर रहा है कि अकेली महिला ने शव कैसे दफना दिया। जबकि अभी तक किसी दूसरे के वारदात में शामिल होने का कोई सुराग नहीं मिला है। रूबी से पूछताछ में कई सवाल दागे गए, हर बार उसने वही जवाब दिया जो पहले बताया था।क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस साफ कहा कि किसी को बचाने से उसे क्या लाभ। उसकी तो जिंदगी बर्बाद हो गई। उसकी बेटियों का अब पता नहीं क्या होग...